W3Schools
Advertisement

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती

मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों ने देशभर में चिंता बढ़ा दी है, दिल्ली सरकार भी सतर्क है। इसी बीच, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।
07:50 AM Aug 26, 2026 IST | Bhawana Rawat
मानसून के दौरान मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों ने देशभर में चिंता बढ़ा दी है, दिल्ली सरकार भी सतर्क है। इसी बीच, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव  sms अस्पताल के icu में भर्ती
Kirodi Lal Meena Swine Flu

मानसून में मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देशभर में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जांच में स्वाइन फ्लू (H1N1) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और इलाज जारी है। वहीं, दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है।

Advertisement

चिकित्सा मंत्री ने फोन कर जाना हालचाल

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वाइन फ्लू समेत अन्य बीमारियों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसी बीच शाम को कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वाइन फ्लू (H1N1) पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। इसके बाद खींवसर ने फोन पर हालचाल जाना और डॉक्टरों को तुरंत इलाज के निर्देश दिए। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर डॉ. मीणा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement

Advertisement

सवाई माधोपुर से विधायक हैं डॉ. किरोड़ी लाल

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह सवाई माधोपुर से विधायक हैं और भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि मंत्री हैं। उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने और तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

राज्य में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामले

राजस्थान में इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में काफी तेजी आई है। अगस्त 2026 के शुरुआती 15 दिनों में राज्य में स्वाइन फ्लू के 129 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी दौरान सिर्फ 16 मामले ही सामने आए थे। यानी एक साल में ये आंकड़े लगभग आठ गुना बढ़ गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×