W3Schools
Advertisement

RCA चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ब्रेक, नतीजों की घोषणा पर लगाई अंतरिम रोक

अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में तीन नए जिलों को शामिल करने, महिलाओं के प्रतिनिधित्व की अनदेखी और स्पोर्ट्स रूल्स के उल्लंघन जैसे मुद्दों को बेहद गंभीर माना। दूसरी ओर, अदालती आदेश के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में वोटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
07:22 PM Sep 29, 2026 IST | Rohit Singh
अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में तीन नए जिलों को शामिल करने, महिलाओं के प्रतिनिधित्व की अनदेखी और स्पोर्ट्स रूल्स के उल्लंघन जैसे मुद्दों को बेहद गंभीर माना। दूसरी ओर, अदालती आदेश के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में वोटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
rca चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ब्रेक  नतीजों की घोषणा पर लगाई अंतरिम रोक

RCA result SC : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के बहुचर्चित चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिणामों की घोषणा पर अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान के परिणाम सीलबंद लिफाफे में ही रखे जाएंगे और राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अंतिम फैसला सुनाए जाने तक इन्हें जारी नहीं किया जाएगा।

Advertisement

अदालत ने चुनाव प्रक्रिया में तीन नए जिलों को शामिल करने, महिलाओं के प्रतिनिधित्व की अनदेखी और स्पोर्ट्स रूल्स के उल्लंघन जैसे मुद्दों को बेहद गंभीर माना। दूसरी ओर, अदालती आदेश के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में वोटिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

Advertisement

3 जिला संघों का बहिष्कार

एसएमएस स्टेडियम में कुल 38 में से 35 जिला संघों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। विवादों के घेरे में आए तीन नए जिलों डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और बालोतरा के प्रतिनिधियों ने निष्पक्षता का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया का खुद ही बहिष्कार कर दिया।

Advertisement

चुनाव अधिकारी ए.के. पांडे ने बताया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश का पूरा पालन करते हुए मतपेटियों को सील कर दिया गया है और उन्हें कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है।

व्यवस्था पर उठे सवाल, नेताओं ने कसा तंज

वोटिंग संपन्न होने के बाद बाहर निकले अध्यक्ष पद के दावेदार धनंजय सिंह खींवसर और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष तिवाड़ी ने पूरी चुनाव व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सख्त चेकिंग के बावजूद परिसर के भीतर 11 से 12 बाहरी व्यक्ति और एक कैबिनेट दर्जा प्राप्त व्यक्ति मौजूद थे, जिनका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है।

वहीं पराक्रम सिंह और धनंजय ने तंज कसते हुए कहा कि आरसीए की बिल्डिंग में लगता है कोई वास्तु दोष है, क्योंकि यहां खेल से ज्यादा कानूनी लड़ाइयां लड़ी जाती हैं। फिलहाल मामला हाईकोर्ट के पाले में होने के कारण आरसीए का प्रशासनिक भविष्य अधर में लटक गया है।

यह भी पढ़ें - Nagaur ATM Robbery: नागौर में ATM लूटने आए थे 2 बदमाश, महिला मैनेजर ने गिराया शटर, लूट की कोशिश नाकाम

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×