W3Schools
Advertisement

अंडरगार्मेंट्स में मोबाइल छिपाकर NEET Re-Exam दे रही थी... 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र की फोटो खींची, ऐसे पकड़ी गई छात्रा

11:45 AM Jun 22, 2026 IST | Bhawana Rawat
अंडरगार्मेंट्स में मोबाइल छिपाकर neet re exam दे रही थी    15 मिनट पहले प्रश्नपत्र की फोटो खींची  ऐसे पकड़ी गई छात्रा
NEET Exam Mobile Scandal

NEET Exam Mobile Scandal: नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद भारी बवाल मचा, इसके बाद NEET UG 2026 के रि-एग्जाम की घोषणा की गई। 21 जून को NEET UG 2026 रि-एग्जाम आयोजित किया गया था। इस दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। एक मामला जयपुर के बिंदायका क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र का है, जहां पेपर देने पहुंची एक छात्रा के पास से फोन पकड़ा गया। आरोप है कि छात्रा ने मोबाइल फोन को अपने अंडरगार्मेंट में छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। चौंकाने वाली बात ये है कि उसने परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र की फोटो खिंच ली थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Cheating in NEET Exam: तलाशी की दौरान मिला मोबाइल फोन

जानकारी के अनुसार, छात्रा की पहचान गुर्जर की थड़ी निवासी हिमांशी के रूप में हुई है। वह निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंच गई थी। जब परीक्षा के दौरान महिला वीक्षक (Invigilator) को उस पर शक हुआ, तो शाम करीब 5 बजे लड़की की तलाशी ली गई। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसे बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रा के परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंचे।

Advertisement

Female Student Caught With Mobile Phone: कॉल डिटेल्स, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

NEET Exam Mobile Scandal
(Image- Social Media)

सूचना मिलने पर डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। पुलिस मोबाइल की तकनीकी जांच कर रही है और कॉल डिटेल्स, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र के प्रभारी सहित संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। अगर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×