India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, अब पत्नी के खिलाफ पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

01:18 AM May 08, 2024 IST
Advertisement

Vivek Dhakad Suicide Case: राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के संदिग्ध मौत मामले में अब एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। विवेक धाकड़ की पत्नी पद्मिनी ने अपने ससुर कन्हैयालाल धाकड़ पर घर से निकालने का आरोप लगाया था। लेकिन अब ससुर कन्हैयालाल धाकड़ ने पद्मिनी के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से एफआईआर दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पत्नी पद्मिनी सहित 6 लोगों पर आत्यहत्या के लिए पूर्व विधायक धाकड़ को मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दे कि विकेक धाकड़ ने 4 अप्रैल 2024 को आत्यहत्या कर ली थी। पूर्व विधायक धाकड़ के पिता पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ की रिपोर्ट पर सुभाष नगर थाने में एक प्रकरण दर्ज किया गया है।

पत्नी और बेटी का वीडियो हुआ था वायरल

दूसरी और पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की पत्नी पद्मिनी और उनकी बेटी अवनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अवनी ने अपने दादा और बुआ पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मदद की अपील की थी। पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की पत्नी पद्मिनी का आरोप है कि मेरे ससुर मुझे घर में नही रहने दे रहे हैं। मैं कही और जगह रहती हूं, तो मेरे पीछे गुंडे लगा देते हैं। आप को बता दे कि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ एक बार उपचुनाव में जीत हासिल की थी। विवेक ने भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर स्थित अपने आवास में उन्होंने अपनी जान दे दी थी।

ससुर ने पद्मिनी और उनकी बहनों पर लगाए गंभीर आरोप

न्यायिक मजिस्ट्रेट को पेश किए गए इस्तगासे में पत्नी पद्मिनी के अलावा पड़ोसी भाजपा नेत्री अनिता पत्नी चंद्रदेव आर्य, पद्मिनी की बहनों वंदना सिंह त्रिपुरा,नर्मदा सिंह ग्वालियर, कृष्णा व देवी मेहता निवासी कोटा तथा कावेरी देवी निवासी हरिद्वार को आरोपी बनाया गया है। ससुर और पत्नी की तरफ से आरोप और प्रत्यारोप जारी है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है।



इस मामले पर सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के पिता कन्हैयालाल धाकड़ की रिपोर्ट पर पत्नी पद्मिनी सहित 6 लोगों के खिलाफ विवेक को आत्यहत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। इससे पहले पत्नी पद्मिनी ने भी अपने ससुर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक रिपोर्ट दी थी कि उसके पति विवेक धाकड़ को प्रताड़ित किया गया। जिससे वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। पत्नी पद्मिनी ने अपने ससुर और अन्य लोगों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ विवेक के पिता कन्हैयालाल धाकड़ ने कोर्ट में न्याय के लिए एक पत्र पेश किया। रिपोर्ट में पद्मिनी और अन्य लोगों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर स्वयं कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article