W3Schools
Advertisement

एक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, तो दूसरे का कमरे में मिला शव! जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में दो छात्रों की मौत से सनसनी

NIMS University Student Suicide Case: जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिनों के भीतर दो छात्रों की मौत से सनसनी फैल गई। बीटेक छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। वहीं सीपीटी छात्र मोहित सैनी का शव हॉस्पिटल में मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर मौत की वजह पता लगा रही है।
01:22 PM Aug 27, 2026 IST | Amit Kumar
NIMS University Student Suicide Case: जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिनों के भीतर दो छात्रों की मौत से सनसनी फैल गई। बीटेक छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। वहीं सीपीटी छात्र मोहित सैनी का शव हॉस्पिटल में मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर मौत की वजह पता लगा रही है।
एक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग  तो दूसरे का कमरे में मिला शव  जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में दो छात्रों की मौत से सनसनी
NIMS University Student Suicide Case (credit AI genreted )

NIMS University Student Suicide Case: राजस्थान के जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में लगातार दो दिनों में दो छात्रों की मौत से सनसनी फैल गई है। दरअसल, एक छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी, जबकि दूसरे छात्र का शव यूनिवर्सिटी के सनराइज हॉस्पिटल में मिला। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी सवाल किए जा रहे हैं।  दूसरे  मृतक छात्र की पहचान मोहित सैनी के रूप में हुई है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के लोटेसर गांव का रहने वाला था और सीपीटी सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे हॉस्टल में रहने वाले दूसरे छात्रों को एक कमरे से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर छात्रों ने चंदवाजी थाने को इसकी सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने कमरे को किया सील

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल भेज दिया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि मोहित की मौत एक-दो दिन पहले ही हो चुकी थी। शव से बदबू आने की वजह से  काफी देर बाद घटना का पता चल पाया।

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके से ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे मौत की वजह साफ हो सके। पुलिस छात्र के कमरे और आसपास के हालात की भी जांच कर रही है।

दो दिन पहले B.Tech छात्र ने भी दी थी जान

निम्स यूनिवर्सिटी में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार 25 अगस्त को बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य तिवारी ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।आदित्य मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार , घटना के समय उसके दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे। यह भी सामने आया था कि आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज की क्लास  में नहीं जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निम्स हॉस्पिटल में रखवाया था। अब दूसरी छात्र की मौत के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा और छात्रों की स्थिति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

लगातार दो मौतों ने बढ़ाई चिंता

सिर्फ दो दिनों के अंदर  में दो छात्रों की मौत ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग बताई जा रही हैं, लेकिन लगातार हुई मौतों की वजह से  कैंपस में चिंता का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध है।

इसके  साथ ही छात्रों से पूछताछ और यूनिवर्सिटी प्रशासन से जानकारी जुटाने का काम भी किया जा रहा है। फिलहाल दोनों मामलों में मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×