Rajasthan पहुंचे PM Modi, नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन; करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
आज शनिवार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। उनकी दौरे की शुरुआत जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से हुई है। इस आधुनिक टर्मिनल को करीब ₹480 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है, इसे यात्रियों की सुविधाएं को देखते हुए बनाया गया है। यह टर्मिनल नए सविधाओं से लैश हैं। साथ ही इसकी डिजाइन में राजस्थानी कला और संस्कृति की भी झलक दिखाई दे रही है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूरे टर्मिनल का निरक्षण किया। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। मौके पर जय घोष का नारा भी लगाया गया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Terminal Building of Jodhpur Airport and launch the Modified UDAN scheme in Jodhpur. Subsequently, at around 12:15 PM, he will travel to Balotra to dedicate, inaugurate, and lay the foundation stone for development projects… pic.twitter.com/QHhenNP0r3
— ANI (@ANI) July 4, 2026
₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बता दें कि राजस्थान दौरे पर पीएम मोदी प्रदेश की जनता को ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इनमें सड़क, रेलवे, ऊर्जा, पेयजल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई लाभकारी योजनाएं भी शामिल हैं, जिससे जनता की हित और प्रदेश की विकास को देखते हुए दिया जा रहा है।
सरकार ने इस परियोजनाओं को लेकर बताया है कि इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी अच्छी होगी, निवेश बढ़ेगा और लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इन योजनाओं को राजस्थान के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। इस परियोजनाओं से राज्य के विपक्षी दल भी खुश है। प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार की इस पहल का खुलकर स्वागत किया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है।
पचपदरा दौरे के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

मालूम हो कि पीएम मोदी का कार्यक्रम जोधपुर के बाद बालोतरा जिले के पचपदरा में भी होना तय हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने कई रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। बाड़मेर-जोधपुर हाईवे समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात को डाइवर्ट किया गया है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें। जिससे आपको घर से निकलने पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

अशोक गहलोत ने बताया ऐतिहासिक दिन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा, 'आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।'
आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।
मुझे संतोष है कि हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई परियोजना आज क्रियाशील होने जा रही है।
2008 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में… pic.twitter.com/4unrWPY2fS
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 4, 2026
READ ALSO: आईआईएम रायपुर और FPSB इंडिया की बड़ी पहल, अब वित्तीय नियोजन में मिलेगा वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण
Join Channel