PM Modi Rajasthan Visit Highlights: “40 देशों से मंगाया तेल, जंग में भारत की डिप्लोमेसी”, PM मोदी ने राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन में कही बड़ी बातें
PM मोदी ने आज राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया और जनता को संबोधित करते हुए जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी की भी कई बड़ी बातें कही है और बताया कि जंग के समय भारत की दूसरे देशों के साथ रिश्ते बहुत काम आए है। दुनिया भर में हाहाकार मचा है और 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट सामने आया है लेकिन भारत के फैसले, सटीक आकलन, रणनीति और कूटनीतिक शक्ति के तहत भारत संकट से उबर पाया है।
जंग के दौरान भारत की डिप्लोमेसी

राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और जंग के दौरान भारत के डिप्लोमेसी की बात कही है.
- मिडिल इस्ट जंग ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को पैदा किया है लेकिन भारत की प्रभावी रणनीति और कूटनीतिक के चलते भारत संकट से उबर पाया है।
- जंग से पहले भारत 25-26 देशों से तेल का आयात करता था, लेकिन जंग के समय भारत की डिप्लोमेसी का जलवा पूरी दुनिया ने देखा और दूसरे देशों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते इस संकट की घड़ी में बहुत काम आए।
- जंग के दौरान ही भारत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल मंगाने लगा। साथ ही भारत ने दुनिया को संदेश दिया कि हमारे लिए राष्ट्रहित और देश के नागरिकों का हित सबसे पहले है।
- विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जंग के समय बहुत अफवाएं फैलाई गई, लोगों को डराया गया, राजनीति के खेल खेले गए। लेकिन जिनके विपक्ष के इरादे गलत थे और वह सफल नहीं हो पाए।
- PM मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद कहा साथ ही इस मुश्किल समय में देश के साथ मजबूती से खड़े रहने, भ्रम फैलाने वालों का सामना किया और देश में अस्थिरता फैलाने की साजिशों को नाकाम किया।
राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

राजस्थान में आज ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है। बता दें कि यह 79,450 करोड़ से अधिक के भारी निवेश से तैयार किया प्रोजेक्ट है और यह राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे और ऊर्जा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

Join Channel