W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

4 जुलाई को जोधपुर दौरे पर PM मोदी; 79,459 करोड़ की पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन

01:39 PM Jul 02, 2026 IST | Rohit Singh
4 जुलाई को जोधपुर दौरे पर pm मोदी  79 459 करोड़ की पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन
PM Narendra Modi Jodhpur Visit (SOURE : SOCIAL MEDIA)

PM मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान के एक बड़े दौरे पर हैं। इस दौरान वे बालोतरा के पचपदरा में स्थित 79,459 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी 'एचपीसीएल राजस्थान ऑयल रिफाइनरी' का उद्घाटन करेंगे। यह देश के सबसे आधुनिक पेट्रोकेमिकल परिसरों में से एक है।

Advertisement

अपनी इस यात्रा के दौरान PM Modi जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी करेंगे और साथ ही जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। युवाओं को रोजगार के मोर्चे पर बड़ी सौगात देते हुए पीएम मोदी करीब 45,000 चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

Advertisement

19 अप्रैल को रिफायनरी में लगी थी आग

PM Narendra Modi Jodhpur visit
PM Narendra Modi Jodhpur visit (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

पचपदरा रिफाइनरी का यह उद्घाटन बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इससे पहले 20 अप्रैल को उद्घाटन का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी में एक भीषण आग लग गई थी।

Advertisement

इस हादसे में प्लांट की मुख्य क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से कमिश्निंग का काम बीच में ही रुक गया और कार्यक्रम टालना पड़ा। इसके बाद तकनीकी टीमों ने दिन-रात लगकर बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम पूरा किया। करीब दो महीने की कड़ी मशक्कत के बाद, 19 जून को इस यूनिट में दोबारा उत्पादन शुरू हो सका है।

4,500 एकड़ में फैला मॉडर्न रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स

PM Modi to launch Oil Refinery
PM Modi to launch Oil Refinery (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

यह पूरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट करीब 4,500 एकड़ यानी लगभग 7,200 बीघा जमीन पर फैला हुआ है। 79,459 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार यह कॉम्प्लेक्स देश की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा से लेकर बाकी तमाम तैयारियां समय रहते और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरी कर ली जाएं।

यह भी पढ़ें - Jaipur Amer Building Collapse: जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 12 घायल

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×