India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में की पूजा-अर्चना

03:30 PM Feb 14, 2024 IST
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मंदिर की आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वह करीब एक घंटे तक मंदिर में रहीं। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंची थीं और उन्होंने रात्रि विश्राम राजभवन में किया। बाद में दिन में, वह डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम का दौरा करेंगी और अपराह्न 3.40 बजे बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा की। मंदिर महंत नरेश पुरी ने की मौजूदगी में राष्ट्रपति ने दर्शन किये। राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान दौरे पर आज सुबह 10:30 बजे दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किये। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मंदिर में रेड कार्पेट बिछाए गए थे।

दर्शन के बाद जयपुर निकलीं राष्ट्रपति

मंदिर में दर्शन के बाद लगभग 11.15 बजे वह जयपुर के लिए निकल गईं। जहां से दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना हुईं। दोपहर 1 बजे उदयपुर पहुंचने पर उन्होंने डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम के दर्शन किये। राष्ट्रपति दौरे के कारण राजस्थान में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के साथ इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वन मंत्री संजय शर्मा भी रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रसाशन ने कड़ी सुरक्षा बनाई हुई है। यहाँ पहुंचने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा था। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंच जाने पर राष्ट्रपति ने मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article