India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rajasthan: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने किया घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष का ऐलान, अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी जिम्मेदारी

12:42 PM Aug 17, 2023 IST
Advertisement
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सारे दाल अपनी पार्टी का प्रचार करने जुट गए है और एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे है। इसी बीच भाजपा ने राजस्थान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीना, घनश्याम तिवाड़ी इस समिति में सह संयोजक का कार्य करेंगे। बता दें, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मेघवाल राजस्थान से सांसद हैं और वह काफी अनुभवी नेता हैं। 
2004 से राजस्थान विधानसभा की सदस्य है वसुंधरा राजे
आपको बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर कहा है कि, वे वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। वसुंधरा राजे 2004 से राजस्थान विधानसभा की सदस्य है। वसुंधरा राजे ने दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राजस्थान में भाजपा के बड़े चेहरों में उनका नाम गिना जाता है।
आईएएस अधिकारी थे अर्जुन राम मेघवाल 
वहीं, अगर बात करे अर्जुन राम मेघवाल की तो वह राजस्थान में दलित समाज के बड़े चेहरों में से एक है। अर्जुन राम मेघवाल पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर सीट से सांसद बने थे । अर्जुन राम को 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । बता दें, अर्जुन राम राजनीती में आने से पहले आईएएस अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। मेघवाल ने 2009, 2014 और 2019 के आम चुनावों में लगातार तीन बार जीत हासिल की है। 
Advertisement
Next Article