India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

26 लाख स्टूडेंट्स का इंतेजार खत्म, आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे 5 और कक्षा 8 के रिजल्ट

09:38 AM May 30, 2024 IST
Advertisement

Rajasthan Board Result 2024: राजस्थान राज्य शिक्षा विभाग के पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा बीकानेर कार्यालय द्वारा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता परीक्षा (कक्षा 5) 2024 और प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 8) परीक्षा 2024 के नतीजों (Rajasthan 5th 8th Board Exam Result 2024) की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार 30 मई को की जाएगी। इस सम्बन्ध में जानकारी शिक्षा विभाग ने 29 मई को साझा की।

Highlights

राजस्थान के 5वीं और 8वीं की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 26 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए निर्णायक दिन। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 में पंजीकृत कुल 26 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी बृहस्पतिवार, 30 मई को घोषित किए जाएंगे।

विभाग द्वारा 29 मई को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार दोनों ही कक्षाओं के परीक्षाफल (Rajasthan 5th 8th Board Exam Results 2024) आज दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा सचिव जारी करेंगे परिणाम

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट के मुताबिक पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के परिणामो की घोषणा स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल द्वारा की जानी है। दोनों ही नतीजे एक साथ जारी किए जाने के कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के शिक्षा संकुल में दोपहर 3 बजे से किया जाना है। औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद दोनों ही कक्षाओं के नतीजे ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article