W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan के दौसा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 8 की मौत; 22 से अधिक घायल

08:10 AM Jul 01, 2026 IST | Shivangi Shandilya
rajasthan के दौसा में भीषण सड़क हादसा  बस ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग  8 की मौत  22 से अधिक घायल
Rajasthan Bus Truck Accident

राजस्थान के दौसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना के पास ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सेकेंडों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

Advertisement

आग की लपटें काफी तेजी से फैली, जिस वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, दमकल और बचाव दल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। आगजनी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 यात्री जख्मी हैं।

Advertisement

करीब एक घंटे तक धधकते रहे वाहन

Dausa Road Accident (CREDIT-SM)

बता दें कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि करीब एक घंटे तक दोनों गाड़ियां जलती रही। तेज लपटों और धुएं के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आई। आगजनी के दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाने के लिए पुलिस और बचाव टीम की मदद की। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी बताया है कि राहत और बचाव कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की खबर लगते ही उनका बुरा हाल है।

Advertisement

हादसे की वजह की जांच जारी

Dausa Bus Accident (CREDIT-SM)

वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि बस चालक को सफर के दौरान नींद आ गई, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। यह भी बताया जा रहा है कि बस की स्पीड तेज थी। पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटना को लेकर प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की असली वजह सामने आएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: India News Today Live: LPG सिलेंडर के दाम घटे, ₹183.50 तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×