W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द, जानें योग्यता और आयु सीमा

राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नर्सिंग और पैरामेडिकल संवर्ग के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। विभाग की प्रस्तावित योजना के अनुसार, इसमें नर्सिंग ऑफिसर (700), एएनएम (650), लैब टेक्नीशियन (400), असिस्टेंट रेडियोग्राफर (75), डेंटल टेक्नीशियन, नर्सिंग ट्यूटर, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट (प्रत्येक 50) और ईसीजी टेक्नीशियन (25) जैसे पद शामिल होंगे। हालांकि, अंतिम प्रशासनिक मंजूरी के बाद पदों की संख्या में बदलाव संभव है।
05:12 PM Aug 03, 2026 IST | Bhawana Rawat
राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नर्सिंग और पैरामेडिकल संवर्ग के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। विभाग की प्रस्तावित योजना के अनुसार, इसमें नर्सिंग ऑफिसर (700), एएनएम (650), लैब टेक्नीशियन (400), असिस्टेंट रेडियोग्राफर (75), डेंटल टेक्नीशियन, नर्सिंग ट्यूटर, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट (प्रत्येक 50) और ईसीजी टेक्नीशियन (25) जैसे पद शामिल होंगे। हालांकि, अंतिम प्रशासनिक मंजूरी के बाद पदों की संख्या में बदलाव संभव है।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 2 000 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द  जानें योग्यता और आयु सीमा
Rajasthan Health Recruitment 2026

राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। विभाग जल्द ही नर्सिंग और पैरामेडिकल संवर्ग के 200 से अधिक पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, डेंटल टेक्निशियन, नर्सिंग ट्यूटर, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट और ईसीजी टेक्नीशियन सहित कई पदों पर भर्ती होगी। विभाग की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आवेदन शुरू होगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से पदों पर कितनी भर्तियां निकलेंगी और कौन आवेदन कर सकता है।

Advertisement

किन पदों पर होगी भर्ती?

विभाग के तरफ से प्रस्तावित योजना के मुताबिक, नीचे दिए गए पदों पर होगी भर्तियां। हालांकि अंतिम प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इन पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है।

Advertisement

  • नर्सिंग ऑफिसर: 700 पद
  • एएनएम (ANM): 650 पद
  • लैब टेक्नीशियन: 400 पद
  • असिस्टेंट रेडियोग्राफर: 75 पद
  • डेंटल टेक्नीशियन, नर्सिंग ट्यूटर और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट: 50-50 पद
  • ईसीजी टेक्नीशियन: 25 पद

मेडिकल कॉलेजों में भी 3652 पदों पर मंजूरी

राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत राज्य के 21 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग, पैरामेडिकल और सपोर्ट स्टाफ के 3,652 पदों को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 3,410 पद संविदा और 242 पद आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 2,861 पद नर्सों के हैं, साथ ही फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के पद भी शामिल हैं।

Advertisement

इसके लिए योग्यता और आयु सीमा क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता तय होगी। आयु सीमा और एलिजिबिलिटी की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन आने पर ही साफ़ हो पाएगी। ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार संबंधित भर्ती एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन कैसा करना होगा?

आपको बता दें कि फिलहाल इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। भर्ती एजेंसी तय होने, नियम स्पष्ट होने और राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×