India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rajasthan में भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज! होगी bulldozer कार्यवाही

10:57 AM Jan 29, 2024 IST
Raj Minister Madan Dilawar
Advertisement

राजस्थान (Rajasthan) में भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है राज्य में अब भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति बुलडोजर से ढहाई जाएगी। बता दें शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियो को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।

अवैध संपत्तियों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया

आपको बता दें मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उन सरकारी कर्मचारियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले दर्ज हैं, लेकिन पर्याप्त सबूतों के अभाव में अब तक कार्रवाई से बच गए हैं।

सरकारी अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से जमा की गई

उन्होंने कहा कि अवैध संपत्तियों को ढहाने में उन्हें अगर नियमों के उल्लंघन के लिए फांसी भी हो जाए तो कोई परवाह नहीं होगी। शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने सरकारी अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से जमा की गई संपत्तियों को लेकर इसी तरह की चेतावनी दी थी।

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुराचरण के मामलों पर सरकार गंभीर

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि महिलाओं से दुर्व्यवहार, दुराचरण के मामलों पर सरकार गंभीर है। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी ऐसे मामले में हों तो आरोपी के खिलाफ तुरंत निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, दोषियों की अवैध संपत्तियों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article