W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान को मिली 144 नई ब्लू लाइन बसें, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
03:26 PM Jul 26, 2026 IST | Bhawana Rawat
राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजस्थान को मिली 144 नई ब्लू लाइन बसें  cm भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी  जानिए क्या हैं खास फीचर्स
Rajasthan Roadways 144 New Buses

राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस रोडवेज को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई बसों की पहले पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद अलग-अलग डिपो के लिए रवाना किया गया। इन बसों में एक तरफ ३ोर दूसरी तरफ 2-2 सीटें रहेंगी। आइए जानते हैं, इस बस के बारे में खास बातें...

Advertisement

इस नई बस में क्या-क्या फीचर्स हैं?

  • सभी बसें BS-VI मानक इंजन से लैस हैं, ताकि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचें।
  • यात्रियों के फोन चार्ज करने के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और रूट देखने के लिए LED गंतव्य डिस्प्ले बोर्ड दिए गए हैं।
  • बसों के सुचारू संचालन के लिए इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) लगाई गई है।
  • बस की लोकेशन का हर पल पता लगाने के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) लगाया गया है।
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर बस में पैनिक बटन दिया गया है।
  • यात्रियों और बस की सुरक्षा के लिए हर बस में दो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं।

22 डिपो से बसों को किया गया रवाना

राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार बस सेवा को और आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए काम कर रही है। इन नई बसों के आने से राजस्थान के अलग-अलग जिलों के बीच सफर आसान हो जाएगा।

Advertisement

Advertisement

रोडवेज ने इन नई बसों को 22 डिपो में भेजा है, जिससे रुट्स पर बस सेवाएं मजबूत होंगी। इससे उन इलाकों के यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी, जहां पहले कम बसों की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×