India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rajasthan: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं ठंड का एहसास, तापमान में दर्ज उतार-चढ़ाव

11:21 AM May 05, 2024 IST
Advertisement

Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, कोटा संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा।

Highlights

मौसम ने बदले अपने मिजाज

मई के महीने में भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी हो रही है तो कहीं मौसम ठंडा हो कहा है। लोगों को मौसम के मिजाज ही नहीं समझ आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, कोटा संभाग में तापमान सामान्य से कम रहा।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

राजस्थान में इन दिनों जहां आधे प्रदेश में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आधे प्रदेश में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सामान्य औप फिर उसके बाद बारिश की अशंका जताई है।

42.7 डिग्री तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (4 मई) को झुंझुनूं जिले का पिलानी कस्बा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में तापमान सामान्य से कम 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग में तापमान सामान्य चल रहा है। इन इलाकों में शनिवार को तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच रहा।

इन इलाकों में कम रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को श्रीगंगानगर में 42.1, सीकर के फतेहपुर में 41.9 अलवर में 41.8, धौलपुर व अंता में 41.4, डूंगरपुर में 41.2, सीकर और करौली में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.8, कोटा में 40.4, जैसलमेर व फलौदी में 40.2 और टोंक के वनस्थली में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बाकी इलाकों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article