For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan Weather : राजस्थान के कुछ जिलों में आगामी दिनों में हीटवेव से राहत की संभावना

02:18 PM Jun 02, 2024 IST
rajasthan weather   राजस्थान के कुछ जिलों में आगामी दिनों में हीटवेव से राहत की संभावना
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : भीषण गर्मी से कई जगहों पर कुछ हद तक राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश (Rajasthan Weather) राजगढ़, चूरू में 11 मिमी, जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां आज भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।

Highlight : 

  • भीषण गर्मी से राहत के आसार
  • कुछ गांव में बरसात के साथ गिरे ओले
  • आगामी 48 घंटे में तापमान में  2 से 3 डिग्री गिरावट

कुछ गांव में बरसात के साथ ओले गिरे

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को राजस्थान के बीकानेर जयपुर श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा, चूरू, भरतपुर, व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे और दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चली। इस दौरान थोड़ी बूंदा- बांदी हुई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बिग्गाबास रामसरा व कीतासर गांव में बरसात के साथ ओले भी गिरे। आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

आगामी दिनों में हीटवेव का असर कम

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 34.9 दर्ज किया गया। शाम को बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आई। शाम सात बजे पारा 39 डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले तीन दिन हीटवेव का असर नहीं रहेगा। मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से गिरावट होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×