W3Schools
Advertisement

Bikaner Son Kills Elderly Mother: बेटे ने सोती हुई मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी से कहा- 'मां मर चुकी है'

04:09 PM Jul 13, 2026 IST | Bhawana Rawat
bikaner son kills elderly mother  बेटे ने सोती हुई मां को लाठी से पीट पीटकर मार डाला  पत्नी से कहा   मां मर चुकी है
Bikaner Son Kills Elderly Mother

राजस्थान के बीकानेर जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय महिला को उसके बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटा ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब बुजुर्ग मां गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने मां को मारने के बाद पत्नी को जानकारी दी। उसने शोर मचाकर सारे घरवालों को जगाया। सब लोग भागते हुए मां के पास दौड़े, तब तक वह मर चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

आरोपी ने पत्नी को जगाकर कहा- "मां मर चुकी है"

मृतका की पहचान 70 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गीता देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान बेटे रामनिवास ने उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को रात में जगाकर कहा कि "मां मर चुकी है।" पत्नी ने शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया। सभी लोग दौड़कर बाहर सो रही बुजुर्ग मां के पास पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

Advertisement

भाई को देखकर भागा आरोपी

घटना के बाद मृतका गीता देवी के दूसरे बेटे ओमप्रकाश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने ही भाई रामनिवास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमप्रकाश की इस लिखित रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, घटना वाली रात रामनिवास घर बैचेन होकर इधर-उधर घूम रहा था। बाद में उसने अपनी पत्नी के पास जाकर मां की मौत की जानकारी दी। ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह भी घर के बाहर पंहुचा, तो रामनिवास मां की चारपाई के पास खड़ा था और उसे देखते ही वह वहां से भाग गया।

Advertisement

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

पुलिस का कहना है कि यह बात सामने आई है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच जारी है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Also Read: Constable Wife Shooting Murder: कांस्टेबल ने बीच सड़क पर टीचर पत्नी को मारी गोली, आरोपी फरार

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×