W3Schools
Advertisement

उदयपुर में ट्यूबवेल से निकला सांपों का कुनबा, 23 रसेल वाइपर को देख रेस्क्यू टीम के उड़े होश

12:56 PM Jun 11, 2026 IST | Bhawana Rawat
उदयपुर में ट्यूबवेल से निकला सांपों का कुनबा  23 रसेल वाइपर को देख रेस्क्यू टीम के उड़े होश
Udaipur Snakes Rescued from Tubewell

Udaipur Snakes Rescued from Tubewell: राजस्थान के उदयपुर के ढिकली गांव में हड़कंप मच गया, जब ट्यूबवेल चेंबर से एक सांप नहीं, बल्कि पूरा कुनबा निकल आया। चैम्बर के अंदर से इतने सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डॉ. चमन सिंह चौहान अपनी टीम के सदस्य लक्ष्मीलाल गमेती के साथ मौके पर पहुंच गए। जब टीम ने चेंबर से सांपों को बाहर निकालना शुरू किया तो, 1, 2, 3 नहीं बल्कि 23 सांप निकले।

Advertisement

Russell Viper Rescue: ये प्रजाति अंडे नहीं, सीधे बच्चों को जन्म देती है

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के संभागीय अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह चौहान ने इस विशेष प्रजाति के बारे में एक बेहद रोचक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर अन्य आम सांपों की तरह अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बच्चों को जन्म देता है। जीव विज्ञान के मुताबिक, इस प्रजाति का प्रजनन काल आमतौर पर नवंबर के आसपास होता है, जिसके बाद जून-जुलाई में बच्चे पैदा होते हैं। यही वजह है कि जून के महीने में इस ट्यूबवेल चेंबर से एक मादा रसेल वाइपर और उसके 22 नवजात बच्चों को एक साथ सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Advertisement

Udaipur Snake Rescue: जंगल में छोड़े गए सांप

Udaipur Snakes Rescued from Tubewell
Udaipur Snakes Rescued from Tubewell (Image- Social Media)

इस खतरनाक रेस्क्यू को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चेंबर से मादा सांप और उसके सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया। इंसानों और वन्य जीवों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, टीम ने इन सांपों को आबादी क्षेत्र से दूर उनके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

Rajasthan Snake News: वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने की अपील

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर की टीम ने स्थानीय लोगों से एक विशेष अपील की है। टीम का कहना है कि किसी के घर या आस-पास वन्य जीव या सांप नजर आए, तो उनको खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास (जंगल) में वापस भेजा जा सके।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×