For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार से पिछले तीन साल में राजस्थान की शिशु मृत्यु दर लगातार कम हुई : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार से पिछले तीन साल में राज्य की शिशु मृत्यु दर लगातार कम हुई है।

11:39 AM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार से पिछले तीन साल में राज्य की शिशु मृत्यु दर लगातार कम हुई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार से पिछले तीन साल में राजस्थान की शिशु मृत्यु दर लगातार कम हुई   गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार से पिछले तीन साल में राज्य की शिशु मृत्यु दर लगातार कम हुई है। श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में शिशु मृत्यु दर 41 थी जो अब 30.4 पर आ गई है। इसे और कम करने के लिए आगे भी हम प्रयास जारी रखेंगे।
Advertisement
सरकार ने स्थिति बदलने का निश्चय किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में कोटा के जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों की दुखद मृत्यु पर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। हमारी सरकार ने तभी स्थिति बदलने का निश्चय किया और आज मुझे संतुष्टि है कि कोटा का जेके लोन अस्पताल एक मॉडल अस्पताल बन चुका है।
मृत्यु दर में लगभग 66 प्रतिशत एवं 50 प्रतिशत कमी 
Advertisement
उन्होंने कहा कि केंद सरकार से निरीक्षण पर आईं टीमों ने भी इस अस्पताल की प्रशंसा की है। वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2021 में इस अस्पताल में नवजात शिशु विभाग में 60 प्रतिशत एवं शिशु विभाग में 19 प्रतिशत अधिक मरीज भर्ती हुए। इसके बावजूद इन दोनों विभागों में मृत्यु दर में लगभग 66 प्रतिशत एवं 50 प्रतिशत कमी हुई है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×