Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों का राजे ने जायजा लिया

NULL

05:15 PM Aug 28, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज उदयपुर में 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती राजे आज पूर्वाह्न में हेलीकाप्टर से उदयपुर पहुंची और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, परिवहन मंत्री युनूस खां और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने यात्रा के संबंध में गत एक पखवाडे से वहां डेरा डाले मंत्रियों से भी चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री की खेल गांव में आयोजित की जाने वाली सभा और मंच का अवलोकन किया और संभावित बारिश को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। सभास्थल पर आम नागरिकों और पासधारियों के प्रवेश की अलग अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए एसपीजी के अधिकारी भी वहां पहुंच गए है और डबोक हवाई अड्डे से लेकर सभास्थल सहित विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को लगाया गया है। हवाई अड्डे से सभास्थल तक 120 से अधिक पाइंट बनाये गए है जहां पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को लगाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने तीन घंटे के अल्प प्रवास में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए 15000 करोड रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित केन्द्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भी प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर आज उदयपुर पहुंच रहे है।

Advertisement
Advertisement
Next Article