देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पिपलोदी जोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के समय कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी जोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय ट्रैक्टर में करीब 25 लोग बैठे थे। जिनमें से 13 की लोगों की मौत हुई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Highlight :
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोलवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। राजगढ़ एसडीएम बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही मौजूद हैं। मरने वाले लोगों की संख्या अभी बता पाना थोड़ा मुश्किल है। मामले की जांच की जा रही है। उसी के बाद मरने वाले लोगों का सही आंकड़ा दे पाएंगे। हादसे के चश्मदीदों की मानें तो हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अभी मरने वाले लोगों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।
हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख
राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। कैबिनेट में साथी श्री
@bjpnspbiaora
जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
।।ॐ शांति।।
