For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajkot Fire: राजकोट अग्निकांड में पुलिस ने एक आरोपी को आबूरोड से किया गिरफ्तार

12:21 AM May 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Rajkot Fire News: गुजरात के गेमिंग जोन हादसे में हुई 28 लोगों की मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी धवल भाई को सोमवार को पालनपुर क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान पुलिस की मदद से आबूरोड से गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था। वहीं, गुजरात पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इसी बीच आरोपी का लोकेशन आबूरोड में मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही बताया गया कि आरोपी धवल भाई पुत्र भरत भाई ठक्कर मूल रूप से राजकोट का निवासी है। आरोपी के खिलाफ राजकोट तालुका थाने में मामला दर्ज है। वहीं, हादसे के बाद गेमिंग जोन के संचालक युवराज और करीब तीस-चालीस गेमिंग जोन कर्मचारी फरार हो गए थे, जिनमें से राजकोट निवासी आरोपी धवल भाई पुत्र भरत भाई ठक्कर को सोमवार को आबूरोड से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

आबूरोड थानाधिकारी बंसीलाल साद ने बताया कि, सोमवार को पालनपुर की क्राइम ब्रांच (गुजरात) टीम यहां आई थी। वहीं, राजकोट गेमिंग जोन के एक आरोपी के यहां छुपे होने की सूचना पर आबूरोड शहर पुलिस की मदद से आरोपी धवल भाई को गिरफ्तार किया गया, जिसे पालनपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था। गुजरात पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैस कर रही थी। इसी बीच सोमवार को आरोपी को आबूरोड बाजार से गिरफ्तार किया गया।

गुजरात में राजकोट TRP गेमिंग जोन में आग लगने से अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 12 बच्चे हैं। इस मामले में प्रशासन ने 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। राजकोट नगर निगम के दो अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी और टाउन प्लानर मौतम जोशी को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही सड़क एवं निर्माण विभाग के दो अधिकारी एडिशनल इंजीनियर पारस कोठिया और डिप्टी इंजीनियर एम और सुमा को भी सस्पेंड किया गया है। वहीं, पुलिस विभाग के दो अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर एन आर राठौड़ और पुलिस इंस्पेक्टर वी आर पटेल पर भी गाज गिरीर है। इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को राजकोट गेम जोन दुर्घटना स्थल पर जाकर निजी तौर पर निरीक्षण किया। इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही राज्य सरकार ने 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×