W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajkot Fire Updates: गेमिंग जोन की आग में अब तक 24 लोगों की मौत

09:30 PM May 25, 2024 IST | Abhishek Kumar
rajkot fire updates  गेमिंग जोन की आग में अब तक 24 लोगों की मौत
Advertisement

Rajkot Fire Updates: गुजरात के Rajkot जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। वहीं अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है।

Highlights
. गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई
. अब तक 20 लोगों की मौत
. शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई

Rajkot Fire Updates

गुजरात के राजकोट( Rajkot Fire Updates) जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। वहीं अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajkot game zone fire: 20 killed, strong winds hamper rescue. What we know so far - Hindustan Times

Rajkot में बड़ा हादसा

गेमिंग जोन में अचानक आग लगी( Rajkot Fire Updates) और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है।

Seven, mostly students, dead in massive fire at TRP gaming zone in Gujarat's Rajkot – India TV

प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे।

Rajkot Fire Live Updates: At least 8 killed in massive game zone fire

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×