Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड में बोले राजनाथ-पिछली बार 900 से हार गए थे, इस बार 29 हजार से जिता दीजिएगा

राजनाथ सिंह ने कहा, आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है, जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था।

11:30 AM Dec 01, 2019 IST | Desk Team

राजनाथ सिंह ने कहा, आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है, जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया। बेरमो में राजनाथ सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने हर चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया, उसके मुताबिक हम रामलला की जन्मभूमि (अयोध्या) पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। कुछ पार्टियां हमारे इस वादे पर मजाक उड़ाती थीं लेकिन अब मंदिर निर्माण से हमें कोई नहीं रोक सकता है। 
Advertisement
उन्होंने कहा, हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं। 

CM ठाकरे ने फडणवीस पर कसा तंज, बोले-मैंने कभी नहीं कहा ‘‘मै वापस लौटूंगा’’

राजनाथ सिंह ने कहा, झारखंड में 1 चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी बीजेपी के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा, आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है, जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था। 
जैसे मोदी सरकार चल रही है, वैसी ही चलती रही तो 2030 तक हमारा देश विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में होगा। उन्‍होंने कहा कि  हमारे गणेश महाली  पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, इस बार जिता दीजिएगा। पिछली बार 900 से हार गए थे, तो इस बार इनको 29 हजार से जिता दीजिएगा। 
Advertisement
Next Article