Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजनाथ सिंह ने ईरानी रक्षा मंत्री के साथ तेहरान में की द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ईरानी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से तेहरान में रूकने और बातचीत का अनुरोध किया था। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी के माहौल में बातचीत हुई।

12:25 PM Sep 06, 2020 IST | Desk Team

ईरानी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से तेहरान में रूकने और बातचीत का अनुरोध किया था। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी के माहौल में बातचीत हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की यात्रा से स्वदेश लौटते समय शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। राजनाथ सिंह रूस की राजधानी मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को स्वदेश रवाना हुए थे।
Advertisement

ईरानी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से तेहरान में रूकने और बातचीत का अनुरोध किया था। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी के माहौल में बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच वर्षों पुराने सांस्कृतिक, भाषायी और सभ्यता पर आधारित संबंधों के महत्व का उल्लेख किया।

उन्होंने अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा सहित क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत के साथ साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। बता दें कि भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह फारस की खाड़ी में स्थिति को लेकर “बेहद चिंतित” है और क्षेत्र के देशों से परस्पर सम्मान पर आधारित बातचीत के जरिये अपने मतभेदों को सुलझाने का अनुरोध करता है।
फारस की खाड़ी में हाल के हफ्तों में ईरान, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से संबंधित कई घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। यहां शंघाई सहयोग संगठन की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “हम फारस की खाड़ी में स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं।”

डॉ. हर्षवर्धन की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement
Next Article