Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजनाथ सिंह ने आईएनएस तारिणी की जांबाज महिला क्रू से की बातचीत

राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांबाज महिला क्रू से बातचीत की।

07:10 AM Mar 07, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांबाज महिला क्रू से बातचीत की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नाविका सागर परिक्रमा-2 की जांबाज महिला क्रू से बातचीत की। इस दल ने आईएनएस तारिणी से दुनिया का चक्कर लगाने का साहसिक सफर पूरा किया है। रक्षा मंत्री सिंह ने इन जांबाज महिलाओं की अटूट हिम्मत, संयम और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन समुद्री परिस्थितियों में हजारों समुद्री मील की यात्रा करते हुए उन्होंने नारी शक्ति की मिसाल पेश की है। उन्होंने इस साहसिक अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरा देश इन वीरांगनाओं की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर, मैंने नाविका सागर परिक्रमा – 2 के जांबाज क्रू से बातचीत की। आईएनएस तारिणी पर सवार होकर दुनिया भर की परिक्रमा करने की चुनौती का सामना करते हुए उनकी साहसिक यात्रा नारी शक्ति की एक मिसाल है। हजारों समुद्री मील की यात्रा करते हुए, कठिन समुद्री परिस्थितियों के दौरान उनकी अटूट दृढ़ता, शांत व्यवहार और दृष्टिकोण आज महिलाओं की असाधारण क्षमताओं का उदाहरण है।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने जांबाज महिला क्रू की सराहना की

उन्होंने कहा कि एक गौरवशाली देश के तौर पर हम उनकी अद्वितीय उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और इस उल्लेखनीय अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही महिलाओं के लिए कई घोषणाएं भी की गई हैं। पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। इस वर्ष एक्सलरेट एक्शन थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क से हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य देशों ने भी इसे मनाना शुरू किया। संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में इसे मान्यता दी, जिसके बाद 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

Advertisement
Next Article