Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर राजनाथ सिंह सोमवार को होंगे रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

11:55 AM Sep 04, 2022 IST | Desk Team

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि जापान में राजनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे।
Advertisement
उन्होंने बताया कि राजनाथ पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है।माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी।
Advertisement
Next Article