राजनाथ सिंह आज हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा में चौटाला को करेंगे नमन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया था। रविवार को अलसुबह कर्ण चौटाला व अर्जुन चौटाला ने अपने दादा की चिता से फूल चुगे। इस दौरान उनके चाचा आदित्य देवीलाल चौटाला भी उनके साथ रहे। वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा जाएंगे। शनिवार को तेजाखेड़ा फार्महाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राजनाथ सिंह देंगे ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि
हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ रहा। बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके गांव सिरसा जाएंगे। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का 20 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनेलो नेता प्रकाश चौटाला को दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि राज्य की राजनीति में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम सैनी ने कहा, “वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। हरियाणा की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। चौटाला जी का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया।
दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना… pic.twitter.com/avuSmWZj2D
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 20, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे इनेलो नेता ने हरियाणा और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।” हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चौटाला के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें ‘बड़े भाई’ जैसा बताया।