W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजनाथ सिंह का दो दिवसीय मोरक्को दौरा, सुरक्षा के जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

12:25 AM Sep 22, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
राजनाथ सिंह का दो दिवसीय मोरक्को दौरा  सुरक्षा के जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे। यह मोरक्को का दौरा करने वाले किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐतिहासिक यात्रा है। इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। रक्षा मंत्री अपने प्रवास के दौरान द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रक्षा एवं सामरिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लौदियी के आमंत्रण पर वहां गए हैं। उनकी यह यात्रा आधिकारिक तौर पर 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भारतीय रक्षा मंत्री की उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी, जो भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को रेखांकित करती है।

दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यहां टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के बेरेचिड में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्‍ल्‍यूएचएपी) 8 बाई 8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा। यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक भी है। रविवार को कासाब्लांका स्थित मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर राजनाथ सिंह का स्वागत कैसाब्लांका की मिलिट्री कमांड के हेड वाली और मोरक्को में भारत के राजदूत संजय राणा ने किया।

मोरक्को के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए मोरक्को के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे औद्योगिक सहयोग के अवसरों के लिए लगाने मोरक्को के उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से भी मुलाक़ात करने वाले हैं। राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। राजनाथ सिंह की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता पर हस्ताक्षर होने हैं। गौरतलब है कि बीते वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं, और यह समझौता इन संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×