W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजनाथ ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे माफिया जेल में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी राज में जब कानून का शासन होगा तो विकास का ‘योगासन’ होगा।

11:32 PM Feb 05, 2022 IST | Shera Rajput

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे माफिया जेल में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी राज में जब कानून का शासन होगा तो विकास का ‘योगासन’ होगा।

राजनाथ ने कांग्रेस  सपा और बसपा पर साधा निशाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे माफिया जेल में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी राज में जब कानून का शासन होगा तो विकास का ‘योगासन’ होगा।
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर साधे निशाने 
उन्होंने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाने साधे।
रक्षामंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए राजनीति करती है, जबकि भाजपा समाज और देश बनाने के लिए।
उन्होंने कहा कि जब देश में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मजबूरी में कहा था, ‘‘मैं दिल्ली से 100 पैसे भेजता हूं लेकिन नीचे पहुंचते-पहुंचते ये 15 पैसे हो जाते हैं, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अगर दिल्ली से 100 रुपये भेजे जा रहे हैं तो नीचे तक 100 रुपये ही पहुंच रहे हैं।’’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×