Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन

राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव लंबे समय से बीमार थे

05:47 AM Jan 24, 2025 IST | Himanshu Negi

राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव लंबे समय से बीमार थे

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव लंबे समय से बीमार थे और उनकी बीमारी का उपचार कराने के लिए उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड के मशहूर राजपाल यादव अपने पिता की तबीयत खराब होने की खबर सुनने के बाद थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली के AIIMS अस्पताल में राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव को भर्ती कराया गया लेकिन उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। नौरंग यादव ने AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Advertisement
Advertisement
Next Article