For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी राजस्थान तो अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से जाएंगे राज्यसभा

02:47 PM Feb 14, 2024 IST | Rakesh Kumar
rajya sabha election 2024  सोनिया गांधी राजस्थान तो अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से जाएंगे राज्यसभा

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे का नाम शामिल है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक एलान किया गया है। सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Highlights 

  • सोनिया गांधी राजस्थान से लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव 
  • अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से जाएंगे राज्यसभा 
  • 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 

सोनिया जयपुर पहुंचीं, राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगी नामांकन

सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार को सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उनके नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का राजस्थान के साथ दिल से जुड़ाव रहा है। कांग्रेस की ओर से जारी ताजा लिस्ट में सोनिया गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और चंद्रकांत हंदोरे का नाम भी शामिल है। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे को टिकट मिला है।

15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

बता दें कि 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। 27 फरवरी को चुनाव होंगे और 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। बीजेपी, बीजेडी, टीएमसी समेत कई पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर फैसला नहीं कर पाई थी। पार्टी के अंदर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ है। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे और राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×