राज्य सभा चुनाव: पंजाब की पांच सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव
पंजाब से राज्य सभा में चुने जाने वाले सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है और चुनाव 31 मार्च को होंगे पर इसकी प्रक्रिया 14 मार्च से ही शुरू हो जाएगी।
11:39 PM Mar 13, 2022 IST | Desk Team
पंजाब से राज्य सभा में चुने जाने वाले सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है और चुनाव 31 मार्च को होंगे पर इसकी प्रक्रिया 14 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। पांच सदस्यों सुखेदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
Advertisement
24 मार्च तक वापस हो सकेगा नामाकंन पत्र
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ। एस करुणा राजू ने आज बताया कि चुनावी कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना की तारीख 14 मार्च है और नामांकन उसी दिन से भरे जा सकेंगे। नामांकन 21 मार्च तक भरे जा सकेंगे। नामांकनों की जांच 22 मार्च को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च को होगी।
मतदान 31 मार्च की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन पांच बजे होगी और चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल को समाप्त होगी। नामांकन पंजाब विधानसभा के सचिव के समक्ष भरे जा सकेंगे, जो राज्य सभा चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं।
आप जमा सकती हैं पांचो सीटों पर कब्जा
आपको बता दे कि पंजाब की राजनीतिक पृष्ठभूमि बदल गयी हैं। नवांगत चुनाव परिणाम के अनुसार अब पांचो राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कब्जा कर सकती हैं। क्योकि पंजाब में विधानसभा के समीकरण पुरी बदल गए हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार आप को ९२ सीटे मिली हैं। जिसके चलते अब आप आसानी से पांचो राज्यसभा चुनाव में जीत की हामी भर सकती हैं।
Advertisement