Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, CM योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से विधान सभा का चुनाव लड़ाने की मांग की है।

11:37 AM Jan 03, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से विधान सभा का चुनाव लड़ाने की मांग की है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से विधान सभा का चुनाव लड़ाने की मांग की है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र की जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए योगी आदित्यनाथ को श्रीकृष्ण की नगरी से विधानसभा का चुनाव लड़वाने की मांग की है।
Advertisement
 चुनाव लड़ने पर श्रीकृष्ण की नगरी का और तीव्र गति से विकास होगा
 भाजपा राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मध्यस्थ का काम करते हुए भगवान श्री कृष्ण की इच्छा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा दिया है। भाजपा राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने ब्रज सहित प्रदेश के सभी इलाकों का विकास किया है लेकिन उनके यहां से चुनाव लड़ने पर श्रीकृष्ण की नगरी का और तीव्र गति से विकास होगा।
 यह पत्र मुझे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए प्रेरित किया है
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में यादव ने लिखा है, “मुख्यमंत्री ने स्वयं ही अपनी ओर से घोषित किया कि पार्टी जहां से कहेगी मैं वहीं से चुनाव लडूंगा । वैसे तो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी जी उनकी विधान सभा से चुनाव लड़ें। लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में आपको निवेदन करता हूं कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगी जी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें और यह पत्र मुझे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए प्रेरित किया है।”
पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है
क्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की नाराजगी दूर करने और भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है, के सवाल के जवाब का देते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी किसान मुख्यमंत्री योगी या भाजपा से नाराज नहीं है और पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है।

दिल्ली में कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का करना पड रहा सामना, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Advertisement
Next Article