W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 से 'राका' का कनेक्शन आया सामने, इस खुलासे को जाननें के बाद दंग रह जाएंगे आप

03:54 PM May 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
अल्लू अर्जुन की pushpa 2 से  राका  का कनेक्शन आया सामने  इस खुलासे को जाननें के बाद दंग रह जाएंगे आप
Raka And Pushpa 2 Connection

Raka And Pushpa 2 Connection: Pushpa 2: The Rule की जबरदस्त सक्सेस के बाद सुपरस्टार Allu Arjun अब अपनी नई फिल्म ‘राका’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का निर्देशन Atlee Kumar कर रहे हैं, जिन्होंने Jawan जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडस्ट्री को दी थी। ‘राका’ फिल्म में Deepika Padukone भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Advertisement

Raka Film: क्या होगा राका फिल्म में नया?

Raka And Pushpa 2 Connection
Raka And Pushpa 2 Connection (Source: Social Media)

फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर की वजह से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा बन चुकी है, हालांकि इसकी कहानी को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि ‘राका’ एक बड़े स्तर पर बनी दमदार कहानी वाली फिल्म होगी, जो दर्शकों को कुछ नया एक्सपीरिएंस दे सकती है।

Advertisement

Connection Between Pushpa 2 And Raka: मेकर्स ने जोड़ा 'राका' का  पुष्पा 2 से नाम

Raka And Pushpa 2 Connection
Raka And Pushpa 2 Connection (Source: Social Media)

फैंस खास तौर पर इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और एटली की ये तिकड़ी बड़े पर्दे पर क्या नया कमाल दिखाएगी और क्या यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं? हालांकि इसी बीच फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राका’ का कनेक्शन Pushpa फ्रैंचाइज़ी से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ की ब्लॉकबस्टर सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘राका’ का नाम फिल्म के मेन कैरेक्टर पर रखने का फैसला किया है, ताकि वही इफैक्ट दोबारा बनाया जा सके।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ में अपने किरदार को इतना मजबूत और पॉपुलर बना दिया था कि वह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक पहचान बन गया। अब ‘राका’ में भी पूरी कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिससे दर्शकों को वैसा ही जुड़ाव महसूस हो सके। फिल्म का फर्स्ट लुक अप्रैल में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसमें उनका गंजा लुक और काजल लगी आंखें काफी चर्चा में रहीं।

Raka And Pushpa 2 Connection: एटली ने भी किया था पोस्ट

Raka And Pushpa 2 Connection
Raka And Pushpa 2 Connection (Source: Social Media)

इससे पहले एटली ने फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘राका’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 18 सालों की मेहनत और एक लंबे समय से संजोया गया सपना है। स्टार कास्ट की बात करें तो अल्लू अर्जुन और दीपिका के अलावा Rashmika Mandanna, Mrunal Thakur और Janhvi Kapoor के भी फिल्म में नजर आने की चर्चा है, हालांकि इसकी ऑफिशियल जानकारी आनी अभी बाकी है।

कुल मिलाकर ‘राका’ को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या यह फिल्म भी ‘पुष्पा’ की तरह इतिहास रच पाएगी या नहीं?

Read More: वेब सीरिज “Glory” में जन्नत जुबैर ने करवाया एल्विश यादव को कास्ट!, एक्ट्रेस का प्यार देख फैंस ने फिर ट्रेंड करवाया ‘जनविश’

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×