ब्रेकअप के बाद पहली बार शमिता शेट्टी के साथ दिखे राकेश बापट,कुछ इस तरह आए नज़र
छोटे परदे की हिट जोड़ी कही जाने वाली शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गयी है।दरअसल ब्रेकअप के बाद दोनों की रोमांटिक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ की गयी हैं। जिसके प्रमोशन के लिए दोनों ही स्टार्स को एक साथ स्पॉट किया गया हैं।
05:06 PM Aug 07, 2022 IST | Desk Team
छोटे परदे की हिट जोड़ी कही जाने वाली शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। दरअसल ब्रेकअप के बाद दोनों की रोमांटिक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ की गयी हैं। जिसके प्रमोशन के लिए दोनों ही स्टार्स को एक साथ स्पॉट किया गया हैं। वही दोनों ही स्टार्स का ये रोमांटिक वीडियो अब खूब पसंद किया जा रहा हैं। और लोग अब जमकर कमैंट्स भी कर रहे हैं।
Advertisement
दरअसल ब्रेकअप के बाद राकेश और शमिता अपने सॉन्ग ‘तेरे वच रब दिस्ता’ का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया इस दौरान दोनों के बीच एक झिझक नज़र आई।
हाथों में हाथ डाले चलने वाले राकेश बापट इस बार थोड़ा अलग-अलग थे। राकेश और शमिता की ढेर सारी वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो गाने के सिंगर्स सचेत टंडन और परंपरा के साथ नज़र आ रहे हैं।
दरअसल शमिता और राकेश के रिश्तें की शुरुआत बिग्ग बॉस के ओटीटी से शुरू हुई थी। जहां दोनों की दूसरे के साथ रील लाइफ में जोड़ी बनाई गयी. लेकिन रियल लाइफ में कब ये जोड़ी बन गयी गयी किसी को पता तक नहीं चला। वही दोनों स्टार्स को एक साथ के जगह स्पॉट भी किया जाता था।
यहां तक की दोनों को एक दूसरे के फॅमिली फंक्शन्स में भी देखा जाता हैं। हालांकि अब ब्रेकअप के बाद भी दोनों अपने म्यूजिक वीडियो के बहाने ही सही एक साथ में स्पॉट किये गए हैं।
Advertisement