For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों के प्रदर्शन को दिया समर्थन

08:33 PM Oct 21, 2023 IST | R.N. Mishra
ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत  किसानों के प्रदर्शन को दिया समर्थन

शनिवार (21 अक्टूबर) को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। जहां उन उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है।

लम्बे समय से किसान यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, किसानों के 10 प्रतिशत भूखंड, किसानों को आवासीय भूखंड और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को घर के बराबर जगह देना आदि मुद्दों पर है।21 अक्टूबर को इस धरने पर एक महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हुए। 9 अक्टूबर से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का धरना प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस के जीरो पॉइंट पर चल रहा है।

किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 दिनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। यह लोग तीनों प्राधिकरण के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं। अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई। लेकिन, वार्ता विफल रही। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के परिवार से मुलाकात भी की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×