Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल की निकली एक और गर्लफ्रेंड?, राखी की लव स्टोरी एक बार फिर तोड़ देगी दम?

राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। सच तो ये भी है कि उनकी लव लाइफ में हमेशा बवाल मचा है और हर बार उन्हें बस मायूसी ही मिली है। अब तक राखी ने जिससे भी रिश्ता जोड़ा वो टिक नहीं पाया। वही अब तलाक के बाद राखी सावंत ने खुलासा किया कि वो अपनी उम्र से छोटे एक लड़के को डेट कर रही है, लेकिन अब लगता है ये रिश्ता भी कुछ ख़ास टिकने नहीं वाला।

04:10 PM May 23, 2022 IST | Desk Team

राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। सच तो ये भी है कि उनकी लव लाइफ में हमेशा बवाल मचा है और हर बार उन्हें बस मायूसी ही मिली है। अब तक राखी ने जिससे भी रिश्ता जोड़ा वो टिक नहीं पाया। वही अब तलाक के बाद राखी सावंत ने खुलासा किया कि वो अपनी उम्र से छोटे एक लड़के को डेट कर रही है, लेकिन अब लगता है ये रिश्ता भी कुछ ख़ास टिकने नहीं वाला।

राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। सच तो ये भी है कि उनकी लव लाइफ में हमेशा बवाल मचा है और हर बार उन्हें बस मायूसी ही मिली है। अब तक राखी ने जिससे भी रिश्ता जोड़ा वो टिक नहीं पाया। वही अब तलाक के बाद राखी सावंत ने खुलासा किया कि वो अपनी उम्र से छोटे एक लड़के को डेट कर रही है, लेकिन अब लगता है ये रिश्ता भी कुछ ख़ास टिकने नहीं वाला। हर बार की तरह इस बार भी उनके रिश्ते पर संकट के बादल मंडराते नज़र आ रहे है। 
Advertisement
दरअसल, हाल ही में राखी ने अपने नए बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा किया। एक फंक्शन में उन्होंने अपने इस बॉयफ्रेंड से लोगों को रूबरू भी करवाया, पर लगता है राखी की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि हाल ही में राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक लड़की का उनके पास फोन आया और वो खुद को उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड बता रही थी।
जी हां, राखी सावंत की लव स्टोरी में अचानक एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि उन्हें एक लड़की ने कॉल किया और उसने बताया कि वो आदिल की गर्लफ्रेंड है। राखी ने इस लड़की का नाम रोशिना डेलावरी बताया। 

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे बताया कि रोशिना ने उन्हें कहा कि वो जिसे अपना नया बॉयफ्रेंड बता रही हैं, वो पिछले चार साल से उससे प्यार करता है। रोशिना ने राखी को सलाह दी कि उन्हें खुद को आदिल से दूर रखना चाहिए। 

राखी ने इसपर बताया कि जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से इस बारे में बात की तो आदिल ने उस लड़की को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बताया। इसके साथ ही राखी ने कहा कि वो लड़की एक्स गर्लफ्रेंड है और वो और आदिल जल्द ही शादी करने वाली हैं।
Advertisement
Next Article