Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनों को भूलकर भी न दें ये उपहार, वरना रिश्तों में आ सकती है खटास!

06:30 AM Aug 09, 2025 IST | Shera Rajput

Raksha Bandhan 2025 : इस साल रक्षाबंधन का पावन पर्व 9 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, इसलिए पूरा दिन राखी बांधने और उपहार देने के लिए शुभ रहेगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि उपहार चुनते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस पर्व में भाई अपने बहनों को उपहार के तौर पर विभिन्न चीजें देते हैं लेकिन वास्तु के नजरिए से कुछ उपहारों को देने की मनाही होती है।

मुख्य बातें:

Raksha Bandhan 2025: जानिए! वास्तु शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन पर किन चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए?

काले रंग के वस्त्र या सामान

वास्तु के अनुसार काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का उपहार देने से रिश्तों में तनाव और दूरी आ सकती है। इसलिए बहनों को काले रंग के कपड़े या अन्य वस्तुएं गिफ्ट करने से बचें।

 

 

Advertisement

नुकीली या धारदार चीजें

जैसे चाकू, कैंची या अन्य धारदार वस्तुएं। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों को उपहार में देना रिश्तों में दरार लाने का कारण बन सकता है।

कांच या शीशे की वस्तुएं

कांच की वस्तुएं नाजुक होती हैं और इनके टूटने से अशुभ संकेत माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों को कांच से बनी चीजें गिफ्ट में ना दें।

पुराने या इस्तेमाल किए गए उपहार

वास्तु में यह स्पष्ट रूप से माना गया है कि किसी को पुरानी या पहले से इस्तेमाल की हुई वस्तु उपहार में देना अशुभ होता है। इससे रिश्तों में नकारात्मकता आ सकती है।

Raksha Bandhan 2025 का पर्व सिर्फ राखी बांधने का नहीं, बल्कि अपने रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर होता है। ऐसे में उपहार का चयन सोच-समझकर करें ताकि रिश्ते में प्रेम और सकारात्मकता बनी रहे। वास्तु शास्त्र की ये छोटी-छोटी बातें आपके और आपकी बहन के बीच के रिश्ते को और मधुर बना सकती हैं।

 

Raksha Bandhan 2025 पर यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन से पहले नोएडा में मिलावटी मिठाइयों पर एक्शन

Advertisement
Next Article