Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rakul Preet Makeup Look: दिवाली पर रिक्रिएट करें रकुलप्रीत सिंह के ट्रेंडी मेकअप लुक्स

09:55 AM Oct 27, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

दिवाली पर एथनिक आउटफिट पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप अपने एथनिक लुक को शानदार बनाना चाहते हैं, तो आपको उसके साथ ट्रेंडी मेकअप लुक्स भी ट्राई कर सकते हैं।

रकुलप्रीत सिंह अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उनके मेकअप लुक भी कमाल के होते हैं।

इस दिवाली पर आप रकुलप्रीत सिंह के मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। आइए देखें रकुलप्रीत सिंह के ट्रेंडी मेकअप लुक्स..

न्यूड मेकअप लुक

अगर आप इस दिवाली पर नेचुरल मेकअप करना चाहती हैं और फैशनेबल भी लगना चाहती हैं, तो आपको रकुल के उस मेकअप लुक को ट्राई करना चाहिए।

न्यूड मेकअप लुक के लिए एक मैट फिनिश बेस तैयार करें। फेस को कंट्यूर करें। अब एक न्यूड लिप शेड और आइशैडो लगाएं। साथ में अपनी आइब्रोज और पलकों को मस्कारे से कवर करें। आपका दिवाली लुक बिल्कुल रेडी है।

पीची बोल्ड आई मेकअप लुक

अगर आप अपने चेहरे को गुलाबी निखार देना चाहती हैं और अपनी आंखों से लोगों पर जादू करना चाहती हैं, तो आपके लिए रकुल का ये मेकअप परफेक्ट है।

पीची बोल्ड आई मेकअप लुक के लिए सबसे पहले एक मैट फिनिश बेस लगाएं। आंखों पर स्मच्ड आई इफेक्ट तैयार करें। अब गालों पर पीच शेड ब्लश लगाएं। साथ में अपनी पसंद का लिप शेड लगाएं। आप चाहें, तो न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

नोमेकअप नेचुरल मेकअप लुक

अगर आपको मिनिमल मेकअप करना पसंद है, तो आप इस तरह के नोमेकअप लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

नोमेकअप लुक के लिए किसी भी अच्छे से मैट फाउंडेशन को फेस पर अप्लाई करें। चेहरे को परफेक्ट शेप देने के लिए कंट्यूर करें। अब आंखों पर मस्कारा और न्यूड आईशैडो लगाकर न्यूड पीच लिपस्टिक लगाएं। ये मेकअप लुक दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट है।

सिंपल मिनिमल मेकअप लुक

जिन लोगों को लाइट मेकअप करना पसदं है, उनके लिए ये वाला मिनिमल मेकअप लुक परफेक्ट है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है।

बोल्ड ग्लॉसी मेकअप लुक

अगर आपको शाइनी फेस पसंद है, जो ग्लो करें, तो आपको ग्लॉसी मेकअप लुक ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको ऑयल बेस्ड फाउंडेशन के साथ शुरुआत करनी है। इसके बाद चेहरे पर कंट्यूरिंग करें। इसके बाद आंखों पर न्यूड आई शैंडो लगाएं।

स्मोकी आई मेकअप लुक

दिवाली के हिसाब से स्मोकी आई मेकअप परफेक्ट रहेगा। अगर आप अपनी आंखों को चमक देना चाहते हैं, तो आपके लिए स्मोकी आई मेकअप लुक परफेक्ट रहेगा।

Advertisement
Next Article