टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राम आ रहे हैं... घरों में दीपक जलाएं और मिठाई बांटें : CM

11:40 PM Jan 21, 2024 IST | Shera Rajput

अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर को गौरव का क्षण बताते हुए सभी से दीपक जलाने और मिठाई बांटने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री रविवार को उज्जैन के अंकपात मार्ग पर श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आनंदोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा।

Advertisement

22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन - CM
डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ों के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रभु श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं -CM
उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी उत्सव मनाएं, अपने घरों पर दिए जलाएं, मिठाइयां बांटे और आनंद के साथ प्रभु श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनें।

मुख्यमंत्री का विभिन्न मंचों पर पुष्प वर्षा तथा साफा पहनाकर किया गया स्वागत  
मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शासकीय योजनाओं के बैनर, योग काउंटर लगाए गए। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा श्री अन्न (मोटे अनाज) के प्रचार के लिए श्री अन्न से निर्मित व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया।

मुख्यमंत्री का विभिन्न मंचों पर पुष्प वर्षा तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मंचों पर भगवान श्री राम के भजन गाए, शंख बजाया, ढोल बजाए और घोड़े की सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांदीपनि आश्रम पहुंचे और यहां महर्षि सांदीपनि, भगवान श्री कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन, पूजन अर्चन कर आरती भी की।

Advertisement
Next Article