Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे': बाबरी विध्वंस की 31वीं बरसी आज, हाई अलर्ट पर यूपी

11:23 AM Dec 06, 2023 IST | Prateek Mishra

यूपी के अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जोरों पर रहने के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को 6 दिसंबर के दिन गिराया गया था। देशभर से लाखों लोग राम लला को आजाद कराने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। सभी लोग एक साथ नारा लगा रहे थे- राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे...

देश में भड़क उठे थे दंगे

6 दिसंबर 1992 में यूपी के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई। इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ। वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में यजमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबरी विध्वंस की 31वीं बरसी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रामनगरी में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस चेकिंग कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article