Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ram Mandir Ayodhya: रामलला की पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने

06:40 PM Jan 19, 2024 IST | Prakash Sha

22 जनवरी को हनी वाली Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा का इंतज़ार पूरा देश जोर शोर से कर रहा है। करोड़ो लोग रामलला की मूर्ति के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है। हालांकि ये तस्वीर गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने से पहले की है। तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है।

Advertisement

Highlights:

इससे पहले भी एक तस्वीर सामने आयी थी जिसमे रामलला की मूर्ति सफेद कपड़े से ढकी हुई दिखाई दे रही थी। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को गुरुवार को तड़के मंदिर में लाया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया था। मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया गया था।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उडुपी पेजावर मठ के ट्रस्टी श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से उद्घाटन के दिन केवल आमंत्रित अतिथियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद अगले दिन मंदिर को जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article