W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी, कही ये बड़ी बात

03:04 PM Jan 22, 2024 IST | NAMITA DIXIT
ram mandir  प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले cm योगी  कही ये बड़ी बात
Advertisement

500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अपने दिव्य मंदिर में विराजित हो गए हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने के संकल्प लिया था। सीएम ने कहा कि रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानों हम त्रेता युग में आ गए हैं।

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी
  • मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था- CM
  • रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजे

भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया

आपको बता दें CM योगी ने कहा कि आज हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है। राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया। सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम का भी विकास हो रहा है।

हर मन में राम नाम है- योगी

आगे सीएम ने कहा "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
Advertisement
×