टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Ram Mandir: राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई

09:44 AM Jan 11, 2024 IST | Beauty Roy
Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या में राम लला (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में पूरा देश जुटा हुआ है। इसी बीच लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सरकार ने भी कमर-कस ली है। बता दे कि यूपी के सूचना और प्रसारण और स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का आकलन करने के लिए बुधवार को अयोध्या का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान चंद्रा ने राम हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया।

Advertisement

Highlights 

कर्मचारियों को दिया जाएगा स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण

अपूर्व चंद्रा ने बताया कि मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के अलावा, स्वयंसेवी संस्थानों के डॉक्टर भी अयोध्या (Uttar Pradesh) पहुंचेंगे। साथ ही कहा कि मेरी यात्रा का एक कारण स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का आकलन करने की तैयारी थी। उन्होंने राम अस्पताल का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज में भी सुविधाओं की समीक्षा की। अपूर्व चंद्रा ने बताया कि हमारे स्वयंसेवी संस्थान के कुछ डॉक्टर यहां आएंगे और एक सप्ताह के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। देशभर से कई मीडियाकर्मी भी यहां आएंगे। इसलिए मीडिया सेंटर में भी इसी तरह की व्यवस्था की जानी है।

14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article