For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir: शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- कारसेवकों पर गोली था उचित

05:14 PM Jan 18, 2024 IST | Jivesh Mishra
ram mandir  शिवपाल का बड़ा बयान  कहा  कारसेवकों पर गोली था उचित

Ram Mandir: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर सफाई दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि उस समय अयोध्या में स्टे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के कारसेवकों ने हिंसा की थी। जिसको लेकर तत्कालीन सरकार को संविधान की रक्षा के लिए गोली चलवानी पड़ी थी। उस समय का यह निर्णय बहुत ही उचित था।

‘कारसेवकों ने आदेश का किया था उल्लघंन’

आगे शिवपाल यादव ने कहा कि कारसेवकों ने आदेश का उल्लंघन किया था जबकि न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बाद सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया था। दरअसल, अपपने कार्यालय पर एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज से नहीं पहले से ही झूठ की राजनीति करती है।

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा बीजेपी का आयोजन

शिवपाल ने कहा कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा बीजेपी का आयोजन है। जबकि यह वाकई में संतों का कार्यक्रम होना चाहिए था। शंकराचार्य और सनातनियों का अपमान देश देख रहा है। इसका नतीजा भारतीय नजता पार्टी को भुगतना पड़ेगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन करना सही नहीं है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×