Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ram Mandir: 22 जनवरी को UP समेत कई राज्यों में रहेगी छुट्टी, पूरा देश रहेगा राममय

06:43 PM Jan 19, 2024 IST | Jivesh Mishra

Ram Mandir: 22 जनवरी ये वो तारिख है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। जब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उस समय हरसो उल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष में दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया जाएगा। पूरा देश भक्ति भाव से सराबोर है और रामलला का स्वागत करने के लिए आतुर है। इसके साथ ही जब कभी भविष्य में इतिहास के पन्नों को पलटा जाएगा तो 22 तारीख सभी को अचंभित करेगी। दरअसल, किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ऐसी भव्यता के साथ भी कड़ाके की ठंड में दीवाली मनाई गई होगी।

22 जनवरी को कई राज्यों में अवकाश

प्रभु श्रीराम के श्रद्धा को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों ने 22 जनवरी के दिन अवकाश का एलान किया है। अवकाश का एलान इसलिए किया गया है कि लोग बड़ी संख्या में श्रद्धा के साथ अपने आंगन को दीप से रोशन करें और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का एलान भी किया है।

ये हैं अवकाश की लिस्ट

22 जनवरी को अपने अपने राज्य में अवकाश करने का राज्य सरकार ने एलान कर दिया है। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात के साथ राजस्थान और महाराष्ट्र में अवकाश का एलान किया गया है।

 

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article