For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाकालेश्वर मंदिर में हुई ये अनोखी आरती

11:20 AM Jan 22, 2024 IST | Beauty Roy
ram mandir  प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाकालेश्वर मंदिर में हुई ये अनोखी आरती

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष भस्म आरती की गई और मंदिर परिसर में उत्सव मनाया गया। अयोध्या Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष भस्म आरती की गई और मंदिर परिसर में उत्सव मनाया गया। भस्म आरती (राख से अर्पण) यहां का एक प्रसिद्ध अनुष्ठान है। यह 'ब्रह्म मुहूर्त' के दौरान सुबह लगभग 3:30 से 5:30 बजे के बीच किया जाता है।

Highlights

  • प्राण प्रतिष्ठा से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में  विशेष भस्म आरती की गई
  • यह आरती ब्रह्म मुहूर्त के दौरान किया जाता है
  • शामिल होने वाले भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं

जानिए क्या है भस्म आरती की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल (भगवान शिव) के पास भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति रखी गई और उसके बाद आरती की गई। इस अवसर पर भक्तों ने पटाखे फोड़े और पुष्प वर्षा भी की।

जानिए कैसे होती है ये विशेष भस्म आरती

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की महापूजा की गई। उसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से स्नान कराया गया, जिसमें दूध, दही, घी, चीनी और शहद शामिल था। बाबा महाकाल के सामने राम दरबार (राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति) भी मौजूद था। वही इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए और फूलों की वर्षा की गई। मंदिर के पुजारी ने कहा कि "ऐसा लग रहा था जैसे अयोध्या से भगवान राम (Ram Mandir) अपने मित्र बाबा महाकाल से मिलने यहां आए हों और इसी शुभ घड़ी में भस्म आरती की गई।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×