W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Navami 2025: श्री राम नवमी और श्री हनुमान जयंती होंगे अप्रैल माह के खास उत्सव

श्री राम नवमी और हनुमान जयंती: अप्रैल माह के प्रमुख पर्व

08:06 AM Mar 27, 2025 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

श्री राम नवमी और हनुमान जयंती: अप्रैल माह के प्रमुख पर्व

ram navami 2025  श्री राम नवमी और श्री हनुमान जयंती होंगे अप्रैल माह के खास उत्सव

अप्रैल 2025 में भारतीय संस्कृति के विभिन्न त्योहारों और व्रतों का महत्व बढ़ने वाला है। इस माह में श्री राम नवमी, श्री हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, वैशाखी और अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। भारतीय संस्कृति में हर दिन का महत्व होता है और यह हमारी जीवन शैली का हिस्सा है।

Advertisement

Advertisement

अप्रैल 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

Advertisement

भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्क सम्मत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी दिन निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। भारतीय हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसके दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। हमें प्रत्येक सुबह अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रखने के लिए कोई न कोई वजह तैयार मिलती है। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले, तभी तो मोहम्मद इकबाल ने लिखा है –

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहां से।

अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा।

क्यों खास है अप्रैल का महीना

अंग्रेजी वर्ष 2025 में अप्रैल का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, मंगलवार, संवत 2082 से आरम्भ होगा और वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, बुधवार तक रहेगा। अप्रैल 2025 मास में अनेक त्योहार और उत्सव आयोज्य होंगे। पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होगा। इसके अलावा श्री राम नवमी, श्री हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, वैषाखी और अम्बेडकर जयंती के साथ ही श्री महावीर जयंती और ईस्टर जैसे त्योहार प्रमुख होंगे।

अप्रैल मास के व्रत त्योहारों की जानकारी

01 अप्रैल – श्री गणेश दमनक चतुर्थी व्रत। वित्तीय वर्ष प्रारंभ। अंग्रेजी मूर्ख दिवस।

02 अप्रैल – डोलोत्सव। श्रीपंचमी।

03 अप्रैल – रोहिणी व्रत। स्कंद षष्ठी। यमुना छठ।

05 अप्रैल – अशोक अष्टमी। श्री दुर्गाष्टमी व्रत एवं पूजा।

06 अप्रैल – श्री राम नवमी। नवरात्रि पूजन पूर्ण। श्री स्वामीनारायण जयंती।

07 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस।

08 अप्रैल – कामदा एकादशी।

10 अप्रैल – प्रदोष व्रत। श्री महावीर जयंती।

11 अप्रैल – गुड फ्राइडे।

12 अप्रैल – सत्य व्रत। पूर्णिमा व्रत। पूर्णिमा। श्री हनुमान जयंती। सत्य व्रत।

14 अप्रैल – बैसाखी। मेष संक्रांति। अंबेडकर जयंती।

15 अप्रैल – बंगाली नव वर्ष।

16 अप्रैल – संकष्टी। चतुर्थी व्रत।

20 अप्रैल – ईस्टर।

21 अप्रैल – कालाष्टमी।

22 अप्रैल – पृथ्वी दिवस।

24 अप्रैल – वल्लभाचार्य जयंती। वरुथिनी एकादशी।

25 अप्रैल – प्रदोष व्रत।

26 अप्रैल – मास शिवरात्रि।

27 अप्रैल – अमावस्या।

28 अप्रैल – सोमवार व्रत। चंद्र दर्शन।

29 अप्रैल – श्री परशुराम जी जयंती।

30 अप्रैल – अक्षय तृतीया। रोहिणी व्रत। मातंगी जयंती।

Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
Advertisement
×